कटिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्णिया में निर्धारित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लक्ष्य के विरूद्ध आवास पूर्ण किये हुए 35678 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया व चिन्हित लाभुकों को प्रधानमंत्री की ओर से कार्यक्रम स्थल पर सांकेतिक चाबी का वितरण किया. ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना से कटिहार जिले में 590 लाभुकों का गृह प्रवेश”” कराये जाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया. विभाग की ओर सेनिर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध कटिहार जिले के सभी 16 यथा अमदाबाद में-68, आजमनगर में 97, बलरामपुर में 52, बरारी में 73, बारसोई में 30, डंडखोरा में 10, फलका में 18, हसनगंज में 15, कदवा में 55, कटिहार में 05, कोढ़ा में 49, कुरसेला में 18, मनिहारी में 32, मनसाही में 14, प्राणपुर में 25 एवं समेली में 28 कुल 590 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
