कटिहार समाज कल्याण विभाग के बिहार राज्य सलाहकार बोर्ड सदस्य शिवशंकर रमानी ने दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाने एवं दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 कानून जिले में लागू करने के मांग जिला पदाधिकारी से की है. डीएम को लिखे पत्र में श्री रमानी ने कहा है कि दिव्यांग प्रमाण पत्र यूडीआईडी कार्ड जेनरेट करने के लिए ओटीपी सिविल सर्जन का मांगा जा रहा है. सिविल सर्जन की अत्यधिक व्यस्तता रहती है. बार-बार ओटीपी देने के लिए उनके पास पर्याप्त समय नहीं है. इससे दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड प्राप्त करने में काफी कठिनाई रही है. इसलिए ओटीपी देने के लिए एक विशेष चिकित्सा पदाधिकारी को प्रभार दिया जाना चाहिए, जो स्थायी रूप से ओटीपी दे सकें. संस्था की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व में मिलकर मांग किया गया था कि दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 कानुन को कटिहार जिला में प्रभावी तरीके से लागू किया जाय पर आज तक इस दिशा में किसी प्रकार का काईवाई नहीं हुई है. इसलिए यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल एवं आसान बनाया जाय एवं दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 को जिला स्तर पर लागू करने के लिए संबंधित पदाधिकरी को आदेश दी जाय.
ओटीपी की वजह से दिव्यांगजनों के यूडीआईडी बनाने में हो रही है परेशानी
ओटीपी की वजह से दिव्यांगजनों के यूडीआईडी बनाने में हो रही है परेशानी
