प्रखंड के स्थाई आधार पंजीयन केन्द्र एक माह से बंद, आमजन भटक रहे

प्रखंड के स्थाई आधार पंजीयन केन्द्र एक माह से बंद, आमजन भटक रहे

बरारी प्रखंड कार्यालय बरारी में स्थाई आधार पंजीयन केन्द्र को सरकारी तौर पर स्थापित कर लोगों के कार्यो का निष्पादन किया जा रहा था. पिछले करीब एक माह से प्रखंड आधार केन्द्र में ताला लटका पड़ा है. जिसके कारण आमजनों की परेशानी बढ़ी है. आधार में सुधार को लेकर लोग भटक रहे हैं. मजदूरी करने वाले गरीब परिवार अपनी जीविका छोड़ आधार केन्द्र का चक्कर काट रहे हैं. चांदनी देवी, रेखा देवी, जानकी देवी, फागुन देवी, रामौतार, समाजसेवी दिलीप कुमार ठाकुर, आजाद अंसारी आदि ग्रामीण बताते हैं कि आधार केंद्र बरारी प्रखंड परिसर में पिछले एक माह से ताला लटका पड़ा है. ग्रामीण भटक रही हो कोई देखने वाला नहीं है. बीडीओ ने कहा आधार केंद्र संचालित रखना है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >