खेरिया में जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

खेरिया में जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के खेरिया पंचायत स्थित नहर पुल इन दिनों बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण देता नजर आ रहा है. पुल पर सुरक्षा के लिए रेलिंग नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को हमेशा हादसे का डर सताता रहता है. खासकर रात के समय एवं बारिश के मौसम में स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर पुल के समीप तीखा मोड़ होने के कारण यहां हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. ऊपर से पुल पर किसी प्रकार की सुरक्षा घेरा नहीं होने से बाइक, साइकिल और छोटे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों के अनुसार थोड़ी सी चूक भी सीधे नहर में गिरने जैसी बड़ी घटना का कारण बन सकती है. ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है. स्कूली बच्चे, किसान और बाजार आने-जाने वाले लोग इसी पुल से गुजरते हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में लोग भय के साये में सफर करने को मजबूर हैं. कई बार स्थानीय स्तर पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया गया. बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी. ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब पुल पर मजबूत बेरिकेटिंग एवं चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >