दीपावली को लेकर घर, दुकानों की सफाई कर रहे लोग

स्वच्छता का पर्व दीपावली को लेकर लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है.

कटिहार. स्वच्छता का पर्व दीपावली को लेकर लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है. घर, दुकान, व्यवसाय स्थल आदि की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन कराने में जुट गये हैं. इसको लेकर पेंट की दुकानों में सबसे अधिक भीड़ इन दिनों को मिल रही है. विभिन्न ब्रांड के कलर की खरीदारी खूब हो रही है. पेंट करने वाले कारीगरों की डिमांड भी काफी बढ़ गयी है. बाजार में हर तरफ साफ-सफाई कराते दुकानदार व व्यवसायी दिख रहे हैं. दरअसल व्यवसायी दीपावली से पहले सभी काम संपन्न कर लेना चाह रहे हैं, ताकि उन्हें दीपावली के समय अपने कारोबार में किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़े. इसी तरह लोग अपने घरों की सफाई भी युद्ध स्तर पर करने में जुटे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >