– शांतिपूर्ण माहौल में अंतिम दिन की परीक्षा संपन्न कटिहार जिले के शहरी क्षेत्र के अलावा मनिहारी व बारसोई अनुमंडल में स्थित 51 परीक्षा केंद्र में से 23 पर सोमवार को मैट्रिक परीक्षा के सातवे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी में एच्छिक विषय की परीक्षा ली गयी. स्थानीय जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार दोनों पालियों में कुल 201 परीक्षार्थी को सम्मिलित होना था. जिसमें 195 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. जबकि छह परीक्षार्थी इस परीक्षा में अनुपस्थित रहे. कदाचारमुक्त व स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षाबलों के साथ दंडाधिकारी की तैनात दिखे. परीक्षा के सातवें दिन भी निगरानी अत्यधिक रहने की वजह से परीक्षार्थियों को नकल करने का मौका नहीं मिला. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से तैनात नोडल पदाधिकारी ने भी कुछ परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षा संचालन का जायजा भी लिया. उन्होंने परीक्षा संचालन पर संतोष जताया है. इस बीच परीक्षा समाप्ति के बाद समाहरणालय के समीप स्थित बहुउद्देशीय भवन में वज्र गृह में उत्तर पुस्तिका का बार कोडिंग कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी जारी रही. जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा ली गयी है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मार्गदर्शिका व जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में शांतिपूर्ण, स्वच्छ व कदाचारमुक्त परीक्षा ली जा रही है. हालांकि मैट्रिक परीक्षा में शामिल अधिकांश परीक्षार्थियों की परीक्षा शनिवार को ही समाप्त हो गयी है. शिक्षा विभाग के स्थानीय कार्यालय के अनुसार परीक्षा के सोमवार छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे है. प्रथम पाली 158 में से 154 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. इस पाली में चार परीक्षार्थी ऐच्छिक विषय की परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए. जबकि दूसरी पाली में 43 में से 41 परीक्षार्थी शामिल हुए. इस पाली में दो परीक्षार्थी अनुपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
