कटिहार के अमदाबाद से मनोज कुमार की रिपोर्ट Katihar News : कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत नवरसिया सीज गोपालपुर गांव में पेड़ की टहनी काटने के दौरान मजदूर के गिरने से मौत हो गयी है. यह घटना सोमवार को सुबह 8:30 का है. बताया गया कि पानीकमला गांव के प्रदीप सिंह उम्र 40 पिता रीतलाल सिंह पेड़ काटने का कार्य करता है. सोमवार को प्रदीप सिंह नवरसिया सीज गोपालपुर गांव के राजेश कुमार मंडल पिता जितेंद्र मंडल का पेड़ का टहनी काटने के लिए गया था. इस सुबह करीब 8:30 बजे पेड़ के टहनी काटने के दौरान प्रदीप सिंह पेड़ से नीचे गिर गया. घटना के तुरंत बाद पेड़ मलिक राजेश कुमार मंडल तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में भर्ती कराया. जहां कार्यरत डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया. घटना को लेकर मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था. बताया गया कि मृतक प्रदीप सिंह का एक करीब 10 वर्षीय पुत्र एवं करीब 8 वर्षीय एक पुत्री है
Katihar पेड़ की टहनी काटने के दौरान मजदूर की गिरने से मौत
कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत नवरसिया सीज गोपालपुर गांव में पेड़ की टहनी काटने के दौरान मजदूर के गिरने से मौत हो गयी है.
