Katihar बारिश व तेज आंधी के कारण विलंब से चल रही अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन सहित अन्य कई ट्रेनें

तेज आंधी और बारिश के कारण कटिहार से परिचालित कई एक्सप्रेस ट्रेन एवं पैसेंजर ट्रेन विलंब रही है.

कटिहार से नीरज की रिपोर्ट : Katihar News : तेज आंधी और बारिश के कारण कटिहार से परिचालित कई एक्सप्रेस ट्रेन एवं पैसेंजर ट्रेन विलंब रही है. बताते चले कि बीते रविवार को बिहार, झारखंड पश्चिम बंगाल में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश ने एक और जहां गर्मी से राहत दी वहीं दूसरी ओर इस बे मौसम बरसात व आंधी के करण कुछ ट्रेन विलंब रही. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 15909 डिब्रूगढ़ से लालगढ़ वाया कटिहार होकर जाने वाली ट्रेन तकरीबन 2 घंटा 34 मिनट विलंब रही. कटिहार रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का समय 10:35 बजे है. लेकिन ट्रेन के विलंब रहने के कारण यह ट्रेन तकरीबन 1:00 बजे पहुंचने की संभावना है. 10:30 बजे तक यह ट्रेन किशनगंज तक ही पहुंची थी. इसके अतिरिक्त ट्रेन नंबर 75744 जलपाईगुड़ी कटिहार पैसेंजर ट्रेन एक घंटा 7मिनट, ट्रेन नंबर 63302 बरौनी से कटिहार चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 2 घंटा 10 मिनट रही विलंब.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >