शिवरात्रि व मेला को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

शिवरात्रि व मेला को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

मनसाही आगामी महाशिवरात्रि पर्व व शिवरात्रि मेला को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. मरंगी घासी टोला शिव मंदिर परिसर में बैठक का किया. ग्रामीण एवं मंदिर समिति के सदस्यों,व जनप्रतिनिधियों, अंचल अधिकारी तथा थानाध्यक्ष सहित प्रशासनिक व सामाजिक स्तर के कई लोग उपस्थित रहे. सुरक्षा व्यवस्था,भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, बिजली-पानी तथा विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व और मेला के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जायेगी. असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी. मंदिर समिति व ग्रामीणों से आपसी सहयोग बनाये रखने की अपील की गयी. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शिवरात्रि का पर्व आपसी भाईचारे और श्रद्धा का प्रतीक है. जिसे सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >