दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर में की गई शांति समिति की बैठक

दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर में की गई शांति समिति की बैठक

कटिहार जिले के मनसाही थाना परिसर में शुक्रवार की दोपहर को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थाना अध्यक्ष एवं सीओ के नेतृत्व में आयोजित की गई. थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने पूजा कमेटी एवं लाइसेंस धारी को विभिन्न तरह की दिशा निर्देश देते हुए शांतिपूर्ण माहौल में मेला एवं पूजा संपन्न कराने की अपील की. उपस्थित जनप्रतिनिधियों से मेले में किसी भी हुड़दंग बाजी करने वाले व्यक्तियों पर नजर बनाए रखने की अपील की. पूजा कमेटियों के अध्यक्ष ने प्रशासन से शांतिपूर्ण माहौल में मेला संपन्न कराने को लेकर सहयोग की अपील की एवं पुलिस बल की मांग की. शांति समिति की बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मेले का विभिन्न तरह की समस्या को रखा. मनसाही सीओ इस्माइल, थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद, बीडीओ खालिदा जिया, प्रमुख सुषमा कुमारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर यादव, कुरेठा मुखिया अवधेश प्रसाद यादव, खुर्शीद आजाद, निर्मल भगत, अजीत सिंह, गौतम सिंह सहित विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि लोग भी बैठक में उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >