एंबुलेंस चालकों की हड़ताल से मरीजों को उठानी पड़ रही परेशानी

एंबुलेंस कर्मचारी संघ कटिहार के आह्वान पर फलका प्रखंड क्षेत्र के एंबुलेंस चालक व ईएमटी आठ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं.

फलका. एंबुलेंस कर्मचारी संघ कटिहार के आह्वान पर फलका प्रखंड क्षेत्र के एंबुलेंस चालक व ईएमटी आठ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं. मंगलवार को भी एंबुलेंस चालक व ईएमटी के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने के कारण मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. खासकर गर्भवती महिलाओं को अस्पताल आने एवं प्रसव हो जाने के बाद उन्हें घर जाने में काफी दिक्कतें हुईं. 102 एंबुलेंस के चालक मनोज कुमार, शंभू कुमार मंडल, अशोक ठाकुर, ईएमटी अमित कुमार मंडल, दीपक कुमार यादव सहित अन्य ने बताया कि सरकार हमारे साथ सौतेलापन व्यवहार कर रही है. सरकारी एंबुलेंस ठप रहने से न केवल मरीजों को परेशानी हो रही है, बल्कि एंबुलेंस के चालक और ईएमटी के घर परिवार पर भी इसका असर पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >