मनिहारी थेम्स इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी पेरिस की ओर से दीक्षांत समारोह में स्वामी सत्यप्रकाश बाबा को सम्मानित किया गया. पेरिस फ्रांस के दीक्षांत समारोह में महर्षि मेही आश्रम कुप्पा घाट के पूज्य बाबा स्वामी सत्यप्रकाश को अध्यात्म शिक्षा का आज के संदर्भ में महत्व पर व्याख्यान देने का अवसर मिला. जहां अलग-अलग फील्ड में अपना विशेष योगदान देने वाले विशेषज्ञ शामिल हुए थे. यूनिवर्सिटी ने पूज्य स्वामी सत्यप्रकाश बाबा को अध्यात्म के क्षेत्र में योगदान के लिए डेकोरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया. पूज्य बाबा के मना करने पर उनलोगों ने कहा की ये संतमत संस्था का सम्मान है कोई पुरस्कार नहीं. स्वामी सत्थप्रकाश बाबा ने कहा कि गुरु महाराज की कृपा व पूज्य आचार्य श्री के आशीर्वाद तथा आप सब की शुभकामना से यह सम्मान मिला.
थेम्स इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी पेरिस ने स्वामी सत्यप्रकाश बाबा को किया सम्मानित
थेम्स इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी पेरिस ने स्वामी सत्यप्रकाश बाबा को किया सम्मानित
