अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी: छात्रों के रिजल्ट को किया साझा

अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी: छात्रों के रिजल्ट को किया साझा

कटिहार जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में सोमवार को शिक्षा विभाग के निर्देश पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी हुई. पहली से आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया तथा छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम अभिभावकों के साथ साझा किया. प्राथमिक विद्यालय मननपुर हसनगंज में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन विद्यालय प्रधान शिक्षक नीरज नयन आनंद के नेतृत्व में किया गया. संगोष्ठी में पोषक क्षेत्र के अभिभावक उपस्थित हुए. खासकर महिला अभिभावकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. संगोष्ठी के निर्धारित थीम प्रवेश से प्रगति तक पर अभिभावकों के साथ चर्चा की गयी. बच्चों के प्रगति, बच्चों के शैक्षणिक विकास पर अभिभावकों के साथ चर्चा की गयी. बच्चों के बीच प्रगति पत्रक का वितरण किया गया. बच्चों के हर एक पहलू पर अभिभावक के साथ साझा किया. विद्यालय प्रधान श्री आनंद ने अभिभावकों से सुझाव भी मांगे. अभिभावकों ने भी अपने विचार संगोष्ठी में व्यक्त किए. मूल्यांकन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया. सभी बच्चों के ग्रेडिंग पर भी चर्चा की गयी. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार, शम्स रजा, संदीप कुमार, नवीन कुमार, आशा कुमारी, प्रीतिलता आनंद, शिक्षा सेवक नूर आलम, हेमंत कुमार ऋषि, अर्जुन कुमार राय इत्यादि भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >