विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान एवं वर्ग सापेक्ष दक्षता की प्रगति होगा विषय कटिहार जिले के सभी स्तर के सरकारी स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की जायेगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने विभागीय निर्देश के आलोक में इस आशय से संबंधित आदेश जारी किया है. प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रभारी शिक्षक को लिखे पत्र में डीइओ ने कहा है कि राज्य स्तरीय कार्यालय के निर्देश के आलोक में वर्तमान शैक्षणिक सत्र में वार्षिक कैलेंडर के अनुसार अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में दिनांक 27 सितंबर 2025 को जिला के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाना है. राज्य निर्देशित वार्षिक कैलेंडर के अनुसार 27 सितंबर 2025 को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान एवं वर्ग सापेक्ष दक्षता की प्रगति पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित किया जाना है. अपने-अपने विद्यालय में यह सुनिश्चित कराएं कि सभी विद्यालयों में निर्धारित तिथि को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन अनिवार्य रूप से हो सके. संगोष्ठी के दिन अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2025 में छात्रों के वर्ग सापेक्ष दक्षताओं की प्रगति पर चर्चा किया जाय. अभिभावकों के बीच बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के महत्त्व को बताया जाय. अभिभावकों में परिचर्चा के दौरान वर्ग सापेक्ष दक्षता की समझ विकसित किया जाय.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
