जर्जर भवन में चल रहा है पैक्स कार्यालय

जर्जर भवन में चल रहा है पैक्स कार्यालय

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बस्तौल पंचायत में जर्जर भवन में प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड संचालित हो रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि कई दशकों से जर्जर भवन में प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड संचालित किया जा रहा है. भवन का जमीन, दिवार और छत काफी जर्जर हो चुकी है. छत पर प्लास्टिक डाल कर किसी तरह कार्य किया जा रहा है. आंधी तूफान और वर्षा में कभी कभी प्लास्टिक हट जाती है. जिससे गोदाम में रखा गया अनाज बारिश के पानी से भींग कर खराब हो जाता है. इसी अनाज को ग्रामीणों के बीच वितरण किया जाता है. भवन की मरम्मति की मांग की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >