अमदाबाद प्रखंड के लखनपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय इंग्लिश डकरा में पदस्थापित सहायक शिक्षक मिथिलेश कुमार यादव के आकस्मिक निधन पर शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया. इस दौरान दिवंगत सहायक शिक्षक मिथिलेश कुमार यादव की आत्मा को शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा एवं ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति की कामना की. प्रधानाध्यापक प्रहलाद कुमार पासवान ने बताया कि दिवंगत सहायक शिक्षक मिथिलेश कुमार यादव बच्चों से काफी लगाव रखते थे. उनका मृदुल हृदय की व्यक्तित्व थी. निष्ठा पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करते थे. उन्होंने बताया कि उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है. शोक सभा में सहायक शिक्षिका निकहत आरा, शबनम खातून सहित दर्जनों छात्र-छात्रएं शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
