पशु शेड, पोखर को ऑनगोइंग 20 योजना में शामिल का विरोध

पशु शेड, पोखर को ऑनगोइंग 20 योजना में शामिल का विरोध

बलिया बेलौन मनरेगा योजना से पोखर निर्माण, जीर्णोद्धार व पशु शेड को ऑनगोइंग 20 योजना में शामिल किये जाने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने आक्रोश व्यक्त किया है. कहा योजनाओं में तरह-तरह की पाबंदी लगा कर यह सरकार गांव का विकास को रोकना चाहती है. बेलौन मुखिया मेराज आलम ने जानकारी दी कि पंचायत के विकास के लिए एक साथ 20 योजना आनगोइंग रह सकता है. पशु शेड और पोखर इस पाबंदी से बाहर था. पशु शेड व पोखर को भी आनगोइंग योजना में शामिल किये जाने पर लोगों को सुविधानुसार इस का लाभ नहीं मिलेगा. सैकड़ों पशु पालकों को पशु शेड की आवश्यकता है. आनगोइंग योजना में शामिल होने से पशु पालक को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. सरकार पंचायती राज विभाग से इस आदेश को वापस लेने की मांग की है. ताकि किसान, मजदूर, बेरोजगार को योजना का लाभ मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >