अमदाबाद प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय अमदाबाद को पीएम श्री विद्यालय इंद्रावती उच्च विद्यालय में संविलियन नहीं करने की मांग को लेकर नगर पंचायत के अमदाबाद के उपमुख्य पार्षद पृथ्वी मंडल, वार्ड पार्षद चंद्रदीप पासवान, पीके रजक, मणिकांत मंडल, हेमपुष्पा कुमारी, युगल किशोर शाह सहित अन्य वार्ड पार्षदों ने एवं विद्यालय के पोषक क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने एक आवेदन अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग बिहार सरकार पटना व जिला पदाधिकारी कटिहार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कटिहार, पूर्व उप मुख्यमंत्री सह कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद, डीपीओ कटिहार को आवेदन देकर विद्यालय की मान्यता यथावत रखने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना पीएम श्री के तहत आदर्श मध्य विद्यालय अमदाबाद का संविलियन इंद्रावती उच्च विद्यालय में होना है. बताया कि आदर्श मध्य विद्यालय अमदाबाद के पास प्रर्याप्त मात्रा में जमीन, उपस्कर 14 कमरे 11 शिक्षक एवं 900 बच्चे हैं. इस विद्यालय के पोषक क्षेत्र में 6 प्राथमिक विद्यालय आता है. नामांकन के लिए बच्चे भटकने लगे हैं. लोगों ने कहा है कि आदर्श मध्य विद्यालय अमदाबाद का संविलियन इंद्रावती उच्च विद्यालय अमदाबाद में हो जाता है, तो आदर्श मध्य विद्यालय से डीडीओ विद्यालय का दर्जा समाप्त हो जायेगा. जहां से नियमित शिक्षकों का वेतन भुगतान होता है. प्रस्तावित नेताजी आवासीय बालक छात्रावास का सपना अधूरा रह जायेगा. जिस वजह से बच्चे सरकारी सुविधा से वंचित हो जाएंगे. लोगों ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव कोपत्र देकर आदर्श मध्य विद्यालय अमदाबाद को पीएम श्री योजना से बाहर रखते हुए इसे यथावत रखने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
