मनिहारी गंगा घाट पर नियमानुसार नाव परिचालन नियम के अनुसार करें, आयुक्त

मनिहारी गंगा घाट पर नियमानुसार नाव परिचालन नियम के अनुसार करें, आयुक्त

प्रमंडलीय आयुक्त ने मनिहारी गंगा घाट का किये निरीक्षण मनिहारी प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने गुरुवार को मनिहारी गंगा घाट का निरीक्षण किया. मनिहारी गंगा घाट से नियमानुसार नाव परिचालन करने का सख्त निर्देश दिया. प्रखंड कार्यालय व अन्य सरकारी कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिया. प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि कटिहार जिले के सभी जितने घाट पर नाव चल रही है. सब पर निगरानी की जा रही है. वहां दडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. नाव परिचालन का जो नियम है. उसका पालन हो रहा है या नहीं. इसी को लेकर नाव घाट का निरीक्षण किया गया. संध्या के बाद नाव का परिचालन नहीं होगा. खराब मौसम में नाव का परिचालन नहीं होगा. नाव पर क्षमता से अधिक यात्री नहीं हो. गंगा पार करने के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ी है. प्रमंडलीय आयुक्त ने मनिहारी एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. मनिहारी- साहिबगंज स्टीमर फेरी सेवा मामले में कहा कि जल्दी चालू करेंगे. टेंडर को लेकर कुछ है. जल्द चालू होगा. मौके पर एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार, प्रभारी सीओ इस्माईल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >