Katihar, आज का ओपीडी, सदर अस्पताल में OPD व इमरजेंसी ड्यूटी रोस्टर जारी

आज का ओपीडी, सदर अस्पताल में OPD व इमरजेंसी ड्यूटी रोस्टर जारी

कटिहार से राजकिशोर चौरसिया की रिपोर्ट, सदर अस्पताल कटिहार में शनिवार को ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है. मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल प्रशासन ने विभागवार चिकित्सकों का रोस्टर जारी किया है.ओपीडी सेवाएं सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम चार से छह बजे संचालित होंगी. मरीज पर्ची काउंटर से पर्ची कटवाकर संबंधित विभाग में इलाज करा सकेंगे.

शनिवार OPD में ये डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

– मेडिसिन विभाग: डॉ.उदयन

– डेंटल विभाग: डॉ एके सिंह

– ईएनटी विभाग: डॉ विपिन कुमार

– गायनो विभाग: डॉ अभिरुचि मनु, डॉ ममता कुमारी

इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे, तीन शिफ्ट में डॉक्टर तैनात

आपातकालीन सेवाओं के लिए तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है

– सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक: डॉ सुशांत कुमार

– दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक: डॉ सानंद प्रेम

– रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक: डॉ दीपक कुमार

अस्पताल उपाधीक्षक ने की अपील

अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से अपील की है कि सामान्य बीमारियों के लिए ओपीडी समय में ही आएं. इमरजेंसी में सिर्फ गंभीर मरीजों को लाया जाए, ताकि जरूरतमंदों को तुरंत इलाज मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >