रिटायर्ड आर्मी जवान की वृद्धा आश्रम में हई मौत

रिटायर्ड आर्मी जवान की वृद्धा आश्रम में हई मौत

– संचालक ने शव के दाह संस्कार को लेकर परिजनों के सुपुर्द किया शव कटिहार प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल में संचालित आनंद मार्ग वृद्धाश्रम में रह रहे रिटायर्ड आर्मी जवान की मौत शुक्रवार को हो गयी. इसके पश्चात आश्रम के संचालक ने रिटायर्ड आर्मी के परिजन को उनके निधन की सूचना दी. जानकारी मिलते ही परिजन वृद्धाश्रम पहुंचे. जहां संचालक ने शव को उनके सुपुर्द किया. आनंद मार्ग वृद्धाश्रम में लगभग दो माह से रह रहे रिटायर्ड आर्मी जवान चंद्रशेखर पोद्दार राजेंद्र नगर दुर्गा स्थान निवासी को उनके पुत्र रवि पोद्दार ने पारिवारिक परेशानी के कारण वृद्धा आश्रम में छोड़ आए थे. बीते दो माह से वह वृद्धा आश्रम में रह रहे थे. आश्रम के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एस के भारतीय एवं सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि रिटायर्ड आर्मी जवान शांत स्वभाव प्रवृत्ति के इंसान थे. वह आश्रम के सभी नियमों का अनुपालन करते थे. वहां मौजूद अन्य सदस्यों के साथ भी मित्रवत रहते थे. शुक्रवार को इनका निधन वृद्धा आश्रम में हो गया. जिसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई. जानकारी मिलते ही मृतक वृद्ध के परिजन वृद्धाश्रम पहुंचे. इसके पश्चात प्रबंधन कमेटी ने कागजी प्रक्रिया करते हुए शव के दाह संस्कार के लिए उसके परिजनों के सुपुर्द शव को कर दिया. इस घटना के बाद वृद्धा आश्रम के सदस्यों में शामिल सच्चिदानंद मंडल, कौशल किशोर, सुशील रंजन ने रिटायर्ड आर्मी की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त किया है. अब सवाल है कि आखिर समाज किस दिशा में जा रहा है. जिस बच्चे के बेहतर परवरिश को लेकर उसके माता-पिता हर कष्ट को हंसते-हंसते झेल जाते हैं. जबकि जब वही बच्चे बड़े हो जाते हैं तो अपने माता-पिता को वृद्धाश्रम भेज देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >