मानक के अनुरूप समय सीमा के भीतर फ्लड फाइटिंग का कार्य करें पूरा

मानक के अनुरूप समय सीमा के भीतर फ्लड फाइटिंग का कार्य करें पूरा

– बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा कटिहार जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को संभावित बाढ़ 2026 की पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित इस बैठक में सर्वप्रथम संभावित बाढ़ 2026 की पूर्व तैयारियों से संबंधित विभागों द्वारा विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया तथा पूर्व वर्षों के अनुभवों के आधार पर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गयी. डीएम ने सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तरीके से बाढ़ पूर्व तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, राहत एवं बचाव दल का गठन, नाव, लाइफ जैकेट, मोटरबोट की उपलब्धता तथा सामुदायिक रसोई एवं आश्रय स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया. साथ ही तटबंधों की सुरक्षा, सड़कों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था तथा संचार प्रणाली को सुदृढ़ करने के निर्देश दिया. स्वास्थ्य विभाग को मोबाइल मेडिकल टीम एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, पशुपालन विभाग को पशु चिकित्सा सेवाओं एवं चारे की व्यवस्था करने तथा आपूर्ति विभाग को खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने को कहा. डीएम ने कहा कि आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए सभी विभाग सतर्क एवं तैयार रहें तथा आमजन को भी जागरूक किया जाय.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >