विदेशी शराब के साथ तस्कर को मनिहारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विदेशी शराब के साथ तस्कर को मनिहारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

मनिहारी मनिहारी थाना पुलिस ने एक तस्कर को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. दिवा गस्ती के क्रम में वाहन चेकिंग के दौरान नीमा से ओलीपुर जाने वाली सड़क से मनोहर कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया. स्कूटी में रखें झोला व डिक्की से 18 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. विशेष समकालीन अभियान में दो वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. अनिल महतो व मुन्ना महतो को विधिवत रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >