अधिक से अधिक पौधे लगा ही स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बना सकते हैं

अधिक से अधिक पौधे लगा ही स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बना सकते हैं

बिहार पुलिस दिवस, पुलिस लाइन व थानों में पौधरोपण कटिहार बिहार पुलिस सप्ताह समारोह को लेकर रविवार को पुलिस महकमें में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गये. पुलिस लाइन में एसपी तथा थानों में थानाध्यक्ष ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. थानों में स्वच्छता अभियान चलाया. बिहार पुलिस सप्ताह समारोह के अवसर पर रविवार को एसपी शिखर चौधरी ने पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. कहा, पर्यावरण की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है. अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही हम स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित कर सकते हैं. एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों से कहा कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी करें. पौधरोपण में पुलिस लाइन के अधिकारी एवं जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन ने ट्रैफिक थाना में पौधरोपण किया. थानों में चलाया गया स्वच्छता अभियान बिहार पुलिस सप्ताह समारोह को लेकर जिले के विभिन्न थानों में पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया. नगर थाना में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, मुफस्सिल थाना में संतोष कुमार निराला, सहायक थाना में कुमार विकास सहित अन्य थानों में थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी ने पौधरोपण किया. थाना परिसर, आसपास के सार्वजनिक स्थलों एवं सड़कों की साफ-सफाई की गयी. पुलिस कर्मियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया. पुलिस सप्ताह का उद्देश्य समाज में सकारात्मक संदेश देना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा पुलिस व आमलोगों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >