बरारी काढ़ागोला गंगा घाट पर माघ पूर्णिमा पूजन स्नान को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. एक लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डूबकी लगाई. गंगा दार्जलिंग सड़क पर अपार भीड गंगा स्नान को सारी रात एवं सारा दिन अपार भीड़ छोटी बड़ी गाड़ियों का हुजुम लगातार रविवार डेर संध्या तक चलता रहा. पूर्णिया, हरदा, समेली, कोढ़ा, फलका सहित कई जिला के श्रद्धालु परिवार के साथ काढागोला गंगा तट पर पहुंचकर स्वच्छ गंगा जल से स्नान कर आराधना की. गंगा स्नान को लेकर याता यात सुगम बनाने एवं बेहतर व्यवस्था में अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार, थानाध्यक्ष सुमेश कुमार पूरी मुस्तैदी के साथ अधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती कर तत्तपरता के साथ लगे रहे. माघ पूर्णिमा गंगा पूजा समिति के अध्यक्ष संजय यादव , संतोष यादव , अखिलेश यादव सहित समिति सदस्य सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे.
काढागोला गंगा में एक लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की लगायी डूबकी
काढागोला गंगा में एक लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की लगायी डूबकी
