कुरसेला. एनएच 31 देवीपुर चौक के समीप पिकअप-बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. दुर्घटना में तीन गम्भीर रूप से घायल हो गये. बताया गया कि चारो युवक बाइक पर सवार थे. पुलिस ने हादसे के शिकार चारों युवकों को उपचार के लिए सीएचसी कुरसेला पहुंचाया. सीएचसी में जांच उपचार में चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. गम्भीर रूप से घायल तीनों युवकों को विशेष चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. तीनों घायल युवकों की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी. मृतक करण कुमार 28 वर्ष पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया गांव का निवासी था. घायलों में रूपेश कुमार 25 वर्ष मुरादपुर पंचायत के समेली निवासी, मुकेश दास 30 वर्ष पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया निवासी, बसंत रविदास मुरादपुर पंचायत के वार्ड 16 निवासी शामिल बताया गया है. जानकारी अनुसार समेली की ओर जा रहे बाइक सवार का विपरित दिशा से तेज गति से आ रहे पिकअप से टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबदस्त थी कि बाइक सवार चारों युवक खून से लथपथ घायल होकर सड़क पर बिखर गये. दुर्घटना के बाद सड़क पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना के बाद यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार था. जानकारी में बताया गया कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार था. कुरसेला थाना पुलिस ने सीएचसी कुरसेला पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर थाना लाया. पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में जुटी थी. घटना के खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था. परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन बना हुआ था.
पिकअप-बाइक टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
पिकअप-बाइक टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
