कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 60 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के परमानंदपुर वार्ड संख्या 08 में की गयी. गिरफ्तार तस्कर की पहचान बुजो ऋषि पिता स्व भगलू ऋषि, परमानंदपुर वार्ड संख्या 08, थाना कोढ़ा निवासी के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके घर में छापेमारी कर करीब 60 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर तस्कर को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि तस्कर के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पुलिस की कार्रवाई में 60 लीटर चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार
पुलिस की कार्रवाई में 60 लीटर चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार
