हसनगंज बलुआ बैरगाछी गांव में शराब के नशे में अपने ही गांव की एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नवादा गांव मोड़ में शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष निक्की व एसआई दीपक कुमार ने बताया कि मुख्तार आलम पिता मीर शहीद, बलुआ बैरगाछी थाना हसनगंज को अपने एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. नवादा मोड़ में शराब पीकर हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध छेड़छाड़ संबंधित मामलों में कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 72/2026 तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. साथ ही शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध थाना कांड संख्या 71/26 तहत मामला दर्ज करते हुए उक्त दोनों आरोपित को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष निक्की ने बताई कि थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था स्थापित करने को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है. अपराधिक प्रवृत्ति व उच्चके मनचलों जैसे लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहती है. इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद रहे.
छेड़छाड़ करने के आरोप में एक, शराब पीने में दो गिरफ्तार

छेड़छाड़ करने के आरोप में एक, शराब पीने में दो गिरफ्तार
Copied link
छेड़छाड़ करने के आरोप में एक, शराब पीने में दो गिरफ्तार