चैती नवरात्रा के आठवें दिन महागौरी की पूजा धूमधाम से हुई

चैती नवरात्रा के आठवें दिन महागौरी की पूजा धूमधाम से हुई

7 कटिहार चैत्र नवरात्र के शुक्रवार को आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा अर्चना बड़े ही विधि विधान से साथ की गई. दुर्गा मंदिर में सुबह महा आरती का आयोजन किया गया. जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आरती में भाग लिये. मां की आरती संपन्न होने के बाद श्रद्धालु मां के सामने अपना सिर झुकाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी के स्वरूप के बारे में बखान करते हुए मंदिर के पुजारी ने बताया कि नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा की आठवें शक्ति मां महागौरी की पूजा अर्चना की गयी. मां महागौरी श्वेत वस्त्र धारण करती हैं, और उनका रंग अत्यंत गौरवर्ण होता है. चार भुजाओं वाली इस देवी को श्वेतांबरधरा भी कहा जाता है. उनकी छवि अत्यंत शांत, कोमल और तेजस्वी मानी जाती है. एक हाथ में त्रिशूल, दूसरे में डमरू, तीसरे हाथ में अभय मुद्रा और चौथे हाथ में वरमुद्रा होती है. वे भक्तों को अन्नपूर्णा का वरदान देती हैं. नवरात्रि के अठमी पूजा के दिन कई जगह पर नौ कन्या को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया. बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर में नवरात्र के मां की नो स्वरूप सिद्धिदात्री पूजा की जाएगी, तथा नो कन्या को भोजन कराकर नौ कन्या के पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >