बांसगांव पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया दाखिल

बांसगांव पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया दाखिल

बारसोई पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हो रहे नामांकन के दूसरे दिन सोमवार को प्रखंड के बांसगांव पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए तबस्सुम आरा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, ज्ञात हो कि अब से कुछ माह पूर्व बारसोई प्रखंड में संपन्न कराये गये पैक्स चुनाव में कोरम पुरा नहीं होने के चलते बांसगांव पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव को रद्द कर दिया गया था. प्रखंड कार्यालय बारसोई में नामांकन दाखिल करने के पश्चात तबस्सुम आरा ने कहा कि पैक्स मतदाताओं का उन्हें पुरा पुरा समर्थन मिल रहा है. वे जीत को लेकर पुरी तरह से आश्वस्त दिखी. इस दौरान कुल सात लोगों ने भी सदस्य पद के लिए अपना अपना नामांकन दाखिल किया. मौके पर शाहनवाज आलम मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >