– कार्यक्रम को किसानों ने देखी लाइव टेलीकास्ट समसामयिक फसल प्रबंधन विषय पर किसानों को कराया अवगत कटिहार कृषि विज्ञान केन्द्र कटिहार में सोमवार को किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का भागलपुर से लाइव टेलीकास्ट भी किसानों के बीच प्रदर्शित किया गया. इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ सुशील कुमार सिंह ने समसामयिक फसल प्रबंधन विषय पर किसानों को जानकारी दी. कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी. स्वर्ण प्रभा रेड्डी ने मिट्टी जांच के संबंध में बताया. बिसा के मनोज कुमार मीणा ने उपस्थित किसानों को दीर्घ कालीन प्रत्यक्षण प्लॉट का भ्रमण कराया. साथ ही जल जीवन हरियाली परियोजना के संबंध में किसानों को जानकारी दी. इस अवसर पर शरीफगंज की कुमारी प्रीति, उदामरेखा के लक्ष्मण सिंह, मूसापुर के कृष्णदेव शर्मा, मूसापुर की शांति देवी, लहसा के उदय शंकर सिंह को उत्कृष्ट कृषक सम्मान से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर कृषि प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया. उपस्थित किसानों के बीच आम के पौधे का भी वितरण किया गया. मौके पर पर विभिन्न प्रखंडों से आये किसानों ने भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
