स्पीच प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

स्पीच प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

कुरसेला हाकिम टोला स्थित मदरसा में वार्षिक स्पीच प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. पुरस्कार वितरण समारोह में कुरसेला नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजीव कृष्णन उर्फ गुड्डू यादव के साथ गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के बीच मदरसा के बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण करते हुए मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्णन ने शिक्षा का महत्ता आपसी भाईचारा के संर्दभ पर विचारों को रखा. उन्होने कहा कि पुरस्कार से वंचित रहने वाले हौसला को कम करने के बजाय बुलंद कर मेहनत को बढ़ा कर अगली बार पुरस्कार के दावेदारों के पंक्ति में खड़ा करने का कार्य करें. उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व के निर्माण से उसका मान बढ़ता है. जनसरोकार से रिश्ता रखने वाले को सम्मान मिलता है. कृष्णन ने कहा कि आपसी भाईचारा समाजिक सोहार्द से मानवीय मुल्यों की स्थापना हो सकती है. इस तरह के आयोजन से प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है. कार्यक्रम पर अतिथियों का सम्मान किया गया. मौके पर पंचायती राज प्रकोष्ठ के कौशल किशोर यादव, मुखिया तनवीर आलम, हलीम जांबाज, उप प्रमुख बरारी संजू सहित आयोजक सहित ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >