अंगीभूत महाविद्यालयों के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने मांगों को ले विवि मुख्यद्वार पर किया प्रदर्शन

अंगीभूत महाविद्यालयों के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने मांगों को ले विवि मुख्यद्वार पर किया प्रदर्शन

– करीब चार दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने लगाये विवि प्रशासन के विरूद्ध नारे कटिहार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को पीयू अंतर्गत आने वाले अंगीभूत महाविद्यालयाें के कर्मचारियों ने पूर्णिया विवि के मुख्यद्वार पर पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर आवाज मुखर की. डीएस कॉलेज, केबी झा कॉलेज समेत अन्य अंगीभूत महाविद्यालयों के कर्मचारी शामिल थे. पहले बैठक कर मांगों को लेकर विवि कुलपति से मिलकर अवगत कराने को निर्णय लिया गया. उसके बाद पीयू के मुख्यद्वार पर घंटों प्रदर्शन कर नारेबाजी की गयी. वहां से डीएस कॉलेज शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंभू कुमार यादव समेत अन्य कर्मचारियों ने कुलपति से मिलने के लिए आगे बढे. लेकिन कुलपति के नहीं रहने के कारण उनलोगों ने कुलसचिव डॉ अखिलेश कुमार को अपनी मांगों से सम्बंधित एक ज्ञापन सौंपा. विभिन्न मांगों में योग्यता के आधार पर स्थापना काल से कार्यरत तृतीय वर्गीय व चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को प्रोन्नति दिये जाने, विवि महाविद्यालय में कार्यरत सभी नियमित शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का एमएसीपी का लाभ अविलम्ब दिये जाने, कर्मचारियों की सेवानिवृति आयु 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने, सरकार द्वारा नवअंगीभूत महाविद्यालय के कर्मचारियों का सातवां वेतनमान का अंतर वेतन राशि के भुगतान में दोहरा मापदंड अपनाते हुए नवअंगीभूत महाविद्यालय केबी झा कॉलेज कॉलेज एवं आरएल कॉलेज माधवनगर पूर्णिया को भुगतान से अद्यतन वंचित रखा गया है. दोनों कॉलेजों के कर्मियों का उक्त भुगतान को सुनिश्चित कराने,34 प्रतिशत डीए से 58 प्रतिशत डीए का अंतर बकाया राशि भुगतान अविलम्ब सुनिश्चित कराये जाने, महाविद्यालय के कार्यालय प्रयोगशाला, पुस्तकालय में सृजित रिक्त तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के पदों पर वर्षों से कार्यरत कर्मचारी का सेवा सामंजन तत्काल प्रभाव से करने, नवनियुक्त अनुकम्पा कर्मचारियों का वेतन यथाशीघ्र भुगतान करने की मांग की गयी. इस अवसर पर डीएस कॉलेज के संदीप कुमार सिंह झा, दिनेश चौधरी, केबी झा कॉलेज के सुबोध मिश्रा, निरंजन मिश्रा, नवीन झा समेत चार दर्जन से अधिक कर्मचारी मौजूद थे. कॉलेज के विभिन्न विभागों में लटकता रहा ताला पूर्व निर्धारित सामूहिक अवकाश पर कर्मियों के चले जाने पर डीएस कॉलेज में कई विभागों में ताला लटका रहा. खासकर प्रशासनिक भवन, पुस्तकालय भवन समेत अन्य जगह पर ताला लटकने की वजह से कई तरह के कार्य बाधित रहा. इससे कार्य कराने आने वाले छात्र छात्राओं को वैरंग लौटने की मजबूरी रही. खासकर पुस्तकों की लेन देन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. जबकि कई कॉलेजों में आज से शुरू हुए प्रायोगिक परीक्षा में शिक्षक, अतिथि शिक्षकों ने वीक्षण कार्य किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >