लापता छात्र का 10 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं

लापता छात्र का 10 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं

कुरसेला थाना क्षेत्र के बल्थी महेशपुर गांव से लापता छात्र सागर का दस दिन गुजरने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. छात्र के माता- पिता सहित परिजनों का सब्र टूटता जा रहा है. उम्मीद की आस पुलिस कार्रवाई के भरोसे टिकी हुई है. लापता छात्र को तलाशने में परिजन विफल रहे है. परिवार सहित गांव के आस पड़ोस के लोग छात्र के बरामदगी नहीं होने से चिंतित है. हर एक के जुबान पर यही सवाल है कि आखिर छात्र कहां लापता हो गया. छात्र सागर की मां संगीता देवी का पुत्र वियोग से हालत दयनीय बनी हुयी है. संगीता देवी पुत्र लौटने की बाट जोह रही है. छात्र की मां रोते बिलखते कहती है कि उनका लाल जाने किस हाल परिस्थिति में होगा. उनकी यादे कलेजे चीर जा रहा है. अब पुलिस पर पुत्र को ढूंढ निकालने का भरोसा रह गया है. रोती हुई मां कहती है कि ईश्वर उसके पुत्र का हर हाल में रक्षा करना. पिता कौशल यादव पुत्र के खोज में सभांवित जगह गांव शहर बाजार का खाक छानते फिर रहे है. छात्र का पता नहीं चल पाया है. नौ दिन गुजरने के बाद पुलिस को लापता छात्र को तलाशने में सफलता नहीं मिली है. अचानक लापता हुआ छात्र ने अबतक किसी माध्यम से फोन से परिवार वालो से संपर्क नहीं किया है. उसके पास मोबाईल फोन नहीं है. 13 वर्षीय छात्र को घर परिवार का नाम पता का अच्छी तरह से ज्ञान है. छात्र द्वारा फोन से परिवार से संपर्क करने से पुलिस के लिए उसका ट्रेस करना असान हो जायेगा. छात्र के ऐसा नहीं करने पर परिवार और पुलिस के लिए उसे तलाश करना कठिन बना रहेगा. अशंका बन रहा है कि छात्र घर से निकल कर कहीं दूर चला गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >