कदवा में नहीं खुलेगा डिग्री कॉलेज, लोगों में निराशा

कदवा में नहीं खुलेगा डिग्री कॉलेज, लोगों में निराशा

बलिया बेलौन बिहार सरकार उच्च शिक्षा में सुधार एवं लड़कियों की पढ़ाई जारी रखने के उद्देश्य से 213 प्रखंडों में नया डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा पर सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है. वहीं 30 पंचायतों वाले कदवा प्रखंड में डिग्री कॉलेज नहीं खोलने की सूची जारी होने पर लोगों ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा की कदवा क्षेत्र को नजर अंदाज किया. पांच, छह पंचायतों वाले प्रखंड डंडखोरा, समेली, हसनगंज, मनसाही, अमदाबाद, कुरसेला में नया डिग्री कॉलेज खुलेगा. कदवा की इतनी आबादी होने के बाद भी साथ ही पूर्व से कोई डिग्री कॉलेज नहीं होने के बावजूद नया डिग्री कॉलेज की स्वीकृति नहीं मिली है. कदवा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज नहीं होने से यहां की लड़कियां 12वीं के बाद पढ़ाई बंद कर देती है. लोगों ने बताया की कदवा में डिग्री कॉलेज ज़रूरी थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक डॉ शकील अहमद खान के द्वारा डिग्री कॉलेज के मुद्दे पर विधानसभा में प्रश्न की उठाया था. इस मुद्दे पर शिक्षा विभाग आश्वासन भी दिया था. लोगों ने विधायक दुलाल चन्द्र गोस्वामी से कदवा में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >