जदयू प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में नहीं बनी सहमति, हंगामा

जदयू प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में नहीं बनी सहमति, हंगामा

अमदाबाद प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित ट्राईसेम भवन में शनिवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव की तिथि निर्धारित की गयी थी. जदयू प्रखंड अध्यक्ष की चुनाव को प्रखंड मुख्यालय परिसर में काफी चहल-पहल रही. निर्धारित समय के अनुसार पार्टी की तरफ से प्रतिनियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक व प्रखंड निर्वाचि पदाधिकारी ट्राईसेम भवन पहुंचे थे. प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था. देवेंद्र शर्मा द्वारा जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार साह पर शिकायत देकर आरोप लगाया था. पार्टी द्वारा प्रतिनियुक्ति पर्यवेक्षक व निर्वाचित पदाधिकारी ने आरोप प्रतिवेदन लेकर चुनाव संपन्न कराने की प्रक्रिया शुरू किया. नाम वापसी की कार्रवाई शुरू की गई थी. काफी गहमा गाहमी का माहौल हो गया. चुनाव पर्यवेक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी व जिला पर्यवेक्षक को सूचना दी. सूचना पाकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी शंभू प्रसाद व जिला पर्यवेक्षक सुनील कुमार सिंह, अमदाबाद प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित ट्राईसेम भवन पहुंचे. जदयू प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा द्वारा दिए आवेदन की जांच की गयी. बाहर खड़े समर्थक काफी शोर शराबा करने लगे. चुनाव पर्यवेक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था. उन्होंने बताया कि देवेंद्र शर्मा, राजकुमार साह, रेखा रानी, युगल किशोर साह, पंकज कुमार मंडल अपना नामांकन दाखिल किये थे. जिसमें से दो प्रत्याशी अपना नाम वापसी ले लिए थे. तीन प्रत्याशी मैदान में थे. माहौल को देखते हुए जिला पर्यवेक्षक सुनील कुमार सिंह, जिला निर्वाचन पदाधिकारी शंभू प्रसाद के निर्देशानुसार चुनाव स्थगित कर दिया गया. उधर प्रखंड निर्वाचि पदाधिकारी नारायण प्रसाद यादव से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कुल पांच प्रत्याशियों ने जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किये थे. जिसमें से तीन प्रत्याशी एक ही परिवार के थे. उन्होंने बताया कि राजकुमार साह और रेखा रानी व युगल किशोर साह एक ही परिवार से थे. इसके बाद नाम वापसी को लेकर सहमति बनाया जा रहा था. जिसमें सहमति बना था की युगल किशोर शाह एवं रेखा रानी अपना समर्थन राजकुमार साह को दे देंगे. तभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिला पर्यवेक्षक पहुंच गये. देवेंद्र शर्मा द्वारा राजकुमार साह पर आपत्ति लगाया गया था. आपत्ति का जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक ने जांच किया. इसके बाद राजकुमार साह का नामांकन रद्द करने का निर्देश मिला. तीन प्रत्याशी में से एक प्रत्याशी का नामांकन जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिला पर्यवेक्षक के आदेशानुसार राजकुमार साह का नामांकन रद्द करने का स्वीकृति मिली थी. शेष दो प्रत्याशी रह गए थे. जिसमें पंकज कुमार मंडल एवं देवेंद्र शर्मा थे. उन्होंने बताया कि पंकज मंडल का कहना था कि वे अपना नामांकन वापस लेने वाले थे. तभी हो हंगामा हो गया. उन्होंने आगे बताया कि देवेंद्र शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित होने का जिला कार्यालय में रिपोर्ट किया जाएगा. उधर पंकज कुमार मंडल से बात करने पर उन्होंने बताया कि वे अपना नामांकन वापस नहीं लिए हैं. जदयू के प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव संपन्न कराने को लेकर विधि व्यवस्था में अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रणवीर कुमार, थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम. एसआई नंदू राम, एसआई अखिलेश बैठा, एसआई उमेश कुमार सिंह, एएसआई अमित कुमार कश्यप सहित अन्य पुलिस बल तैनात थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >