पैक्स चुनाव नामांकन के अंतिम दिन नौ ने किया नामांकन

पैक्स चुनाव नामांकन के अंतिम दिन नौ ने किया नामांकन

कुरसेला नगर पंचायत पश्चिमी मुरादपुर पैक्स चुनाव नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में गहमा गहमी बनी रही. विधि व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किया गया था. पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. अध्यक्ष पद से नामांकन दाखिल करने वालों में विन्देश्वरी मंडल व हलीम शामिल हैं. इसी तरह सदस्य पद से सामान्य कोटि से तीन पुरुष, एक महिला ने उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया. पिछड़ा वर्ग से एक महिला एक पुरुष और अति पिछड़ा वर्ग से एक पुरुष ने नामांकन दाखिल किया. पैक्स पदों के लिए अब तक नौ ने नामांकन दाखिल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >