मनरेगा भवन में जनगणना 2027 को लेकर नौ दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

मनरेगा भवन में जनगणना 2027 को लेकर नौ दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के राज्य संपोषित उच्च विद्यालय सभाकक्ष भवन व मनरेगा भवन के प्रांगण में जनगणना 2027 को लेकर नौ दिवसीय प्रशिक्षण बीडीओ ने शुरू किया. बीडीओ मनीषा कुमारी ने बताया कि संपोषित उच्च विद्यालय प्राणपुर, सभाकक्ष भवन व मनरेगा भवन के प्रांगण में 16 से 24 अप्रैल तक 353 प्रगणक को जनगणना 2027 के लिए नौ दिवसीय प्रशिक्षण विधिवत शुरु कर दिया गया. तीन चरण में प्रशिक्षण दिया जायेगा. जिसमें प्रथम चरण में 89 प्रतिभागी को शामिल किया है. प्रगणक के द्वारा दो मई से लेकर 31 मई तक क्षेत्र में जनगणना कार्य किया जायेगा. महिला प्रसार पदाधिकारी अभा सिंह, प्रखंड साहकारिता पदाधिकारी तनवीर आलम सहित दर्जनों शिक्षक-शिक्षिका मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >