कटिहार शहर के महेश्वरी एकेडमी ग्राउंड में चल रहे बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मैच शनिवार को न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी रेड व नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी के बीच खेला गया. न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर मे 10 विकेट पर 217 रनो का स्कोर किया और न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी रेड को 218 रनो का लक्ष्य दिया. नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए इंतखाब ने सर्वाधिक 91 बॉल मे 111 रन, सोनू ने 29 रन और सलाउद्दीन ने 17 रन बनाया. जबकि गेंदबाजी में न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी रेड की तरफ से श्रेयांश, वफ़ीक़ व अमन ने 2-2 विकेट, अभिषेक और आदित ने 1-1 विकेट लिया. 218 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम 27 ओवर मे 10 विकेट खोकर 162 ही बना पाई. नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी की टीम 55 रनो से मैच जीत गयी. न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी रेड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सुभाशिष ने 64 रन,अफान ने 30 रन,और सचिन ने 22 रन बनाए. गेंदबाजी मे नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी सालाऊदीन ने 4 विकेट, प्रेम और राज ने 2-2 विकेट, सोनू और बबलू ने 1-1 विकेट लिया. टूर्नामेंट में बेहतर खेल का प्रदर्शन वाले खिलाड़ी हुए पुरस्कृत इस टूर्नामेंट में बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को पुरस्कृत किया गया है. प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट, नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी से बबलू कुमार चौधरी को मिला जिसने 6 मैच में 299 रन बनाए 9 विकेट लिया. बेस्ट विकेट कीपर न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी रेड से सुभाशीष ने 6 मैच मे 6 कैच और 3 स्टम्प. बेस्ट बॉलर व्हाइट इलेवन जूनियर से साहिल खान ने 4 मैच 18 ओवर मे 112 रन देकर 12 विकेट लिया. बेस्ट बेट्समैन नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी से बबलू कुमार चौधरी ने 192 बॉल 299 बनाये.प्लेयर ऑफ़ द मैच नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी से इंतखाब को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया गया. निर्णायक के रूप में औरेंगजेब और अनुराज साह रहे. फाइनल के बाद आयोजित पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के तौर कटिहार सदर विधायक सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद मौजूद रहे. जिन्होंने विजेता, उप विजेता को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया. कटिहार से पहली बार रणजी ट्रॉफी के लिए बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले खालिद आलम, कटिहार को हेमन ट्रॉफी फाइनल तक पहुंचाने वाले कप्तान सूरज शर्मा, जिला क्रिकेट संघ के संयोजक जावेद आलम, लीग संयोजक भरत भूषण झा, नरेंद्र राय, जिला चयनकर्ता जयंत, राजीव यादव मल्लिक, पूर्व हेमन खिलाड़ी धर्मेंद्र चौधरी, शेखर गुप्ता, विशाल यादव बमबम, अर्जुन यादव , जिला अंपायर सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहें.
नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी ने फाइनल में न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी को हराया
नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी ने फाइनल में न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी को हराया
