छात्राओं का दबदबा: निभा बनीं प्रधानमंत्री, बच्चों ने उत्साह से किया मतदान

छात्राओं का दबदबा: निभा बनीं प्रधानमंत्री, बच्चों ने उत्साह से किया मतदान

कोढ़ा प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय खेरिया में शनिवार को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का जीवंत उदाहरण देखने को मिला. जब बाल संसद का चुनाव विधिवत एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया. खास बात यह रही कि विद्यालय में पहली बार प्रधानाचार्य विनोद कुमार के नेतृत्व में बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव आयोजित किया. विद्यार्थियों में लोकतंत्र के प्रति गहरी समझ विकसित हुई. चुनाव में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई. विद्यालय परिसर में लोकतांत्रिक माहौल देखने को मिला. प्रधानमंत्री पद के लिए हुए मुकाबले में कक्षा 8 की छात्रा निभा कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जसिम को 35 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की. जसिम को उप प्रधानमंत्री चुना गया. शिक्षा मंत्री के रूप में कक्षा 7 की साक्षी कुमारी निर्वाचित हुईं. जबकि रिया राज उप शिक्षा मंत्री बनीं. सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री के पद पर प्रियंका ने बाजी मारी. जबकि रोनक शर्मा उप मंत्री चुने गये. जल एवं कृषि मंत्री के रूप में महापारा खातून तथा उप मंत्री के रूप में ज्योति कुमारी निर्वाचित हुईं. पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री के रूप में नैनसी कुमारी, उप मंत्री के रूप में अंजुम आरा को जिम्मेदारी सौंपी गई. चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई. चुनाव प्रेक्षक के रूप में नजीम ने अपनी जिम्मेदारी निभाई. जबकि मतगणना प्रेक्षक दिलीप कुमार, सहायक के रूप में मारूफ रेजा, शिल्पा रौथ, कुमारी पूनम एवं सुनीति ने निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित की. पीठासीन पदाधिकारी के रूप में नजमुल हक ने चुनाव का संचालन किया. मतदान पदाधिकारी प्रथम के रूप में राजू कुमार, द्वितीय के रूप में दिलीप कुमार, तृतीय के रूप में शिक्षा सेवक चुपन रजक ने निर्वहन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >