एनएच 81 कटिहार- बस्तौल के बीच बाइक ने युवक को मारी टक्कर, टूटा पैर

एनएच 81 कटिहार- बस्तौल के बीच बाइक ने युवक को मारी टक्कर, टूटा पैर

मनसाही थाना क्षेत्र के मरौचा चौक के समीप एनएच 81 पर रविवार की देर शाम करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक युवक का पैर टूट गया. घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने दौड़कर युवक को उठाया एवं बाइक चालक को मौके पर पकड़ कर रखा गया है. इस दौरान देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई. घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मोती मिर्धा के पुत्र लक्ष्मण कुमार मिर्धा सो करके अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान घटना घटी है. इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं परिजनों के द्वारा आनन -फानन में निजी ऑटो से पीड़ित लक्ष्मण कुमार मिर्धा को इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार ले जाया गया. इधर दूसरी ओर हो हल्ला के बीच बाइक सवार को बंधक बनाकर रखा गया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >