अमदाबाद थाना के नये थानाध्यक्ष राजन कुमार ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण को बताया पहली प्राथमिकता

अमदाबाद थाना में नवपदस्थापित थानाध्यक्ष राजन कुमार ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है. थानाध्यक्ष ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भी आश्वासन दिया है.

Katihar News: अमदाबाद (कटिहार). अमदाबाद थाना के नवपदस्थापित थानाध्यक्ष राजन कुमार ने शनिवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को अपनी पहली प्राथमिकता बताया.

अपराधियों को दिया सख्त संदेश

नवपदस्थापित थानाध्यक्ष राजन कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी होगी.

जनसमस्याओं के समाधान पर रहेगा फोकस

थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान किया जायेगा. उन्होंने जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और आम नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से ही बेहतर कानून-व्यवस्था कायम रखी जा सकती है.

जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

पदभार ग्रहण के अवसर पर दुर्गापुर पंचायत के मुखिया गोपाल प्रसाद सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि अजहरुद्दीन, जदयू नगर अध्यक्ष संजीव साह, समाजसेवी मसौवर आलम सहित अन्य लोगों ने बुके एवं अंगवस्त्र देकर नवपदस्थापित थानाध्यक्ष का स्वागत और सम्मान किया.

सहयोग का दिया भरोसा

Katihar News: कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने थानाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >