शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, विधायक

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, विधायक

कोढ़ा प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय का शनिवार को विधायक कविता पासवान ने निरीक्षण किया. उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं, छात्र-छात्राओं को मिल रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया. विधायक ने कक्षा संचालन, शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों की उपस्थिति एवं पढ़ाई की गुणवत्ता की समीक्षा की. निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में उपलब्ध भवन, शौचालय, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, फर्नीचर व अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी अवलोकन किया. कुछ कमियां पाये जाने पर विधायक ने प्रधानाध्यापक को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा और सुविधा से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए. आवश्यक संसाधनों की मांग शीघ्र संबंधित विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया. विधायक ने छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं. छात्रों ने पढ़ाई, संसाधनों और अन्य जरूरतों से संबंधित जानकारी दी. विधायक ने आश्वासन दिया कि विद्यालय की आवश्यक समस्याओं का समाधान चरणबद्ध तरीके से कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >