भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने नीरज

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने नीरज

कटिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल के निर्देश पर भाजपा जिला कटिहार ने विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया है. कटिहार जिला से व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक पद पर किसान मोर्चा के महामंत्री रहे, युवा नेता नीरज कुमार आजाद को जिला संयोजक के पद पर मनोनीत किया गया है. व्यापारी वर्ग ने कहा नीरज आजाद के संयोजक बनने से व्यापारियों के हित की बात बिहार सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक जायेगी. मनोनित होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, सौरभ मालाकार, गोविंद अधिकारी, पूर्व मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, विधायक कविता पासवान, निशा सिंह, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाष चन्द्र चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्र भूषण ठाकुर, लख्खी प्रसाद महतो, जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार साह, जिला मंत्री संजय मंडल, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव कश्यप, पूर्व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ,पूर्व महामंत्री बीरेंद्र यादव, बबन झा, मनोज सरकार, दिलीप वर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिव शंकर सरकार आदि ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >