कदवा खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह कदवा विधायक के आवास जाने के क्रम में कुम्हड़ी चौक पहुंची. एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान मंत्री लेशी सिंह ने बताया कि वे आज निजी कार्य से कदवा विधायक के आवास जा रही है. कहा कि बीते कुछ दिन पूर्व कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी की माता का देहांत हो गया था. वे शोक-संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट करने जा रही है. वे रास्ते में एनडीए के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करती हुई आगे बढ़ी. जदयू जिला उपाध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष भर्री ओम प्रकाश भगत, जदयू जिला महासचिव अंजार आलम, भाजपा नेता प्रमोद झा, सुमंत कुमार सिंह, महम्मदपुर मुखिया अशोक कुमार मेहता, नईम, राणा सिंह, भाजपा नेता अरुण सिंह सहित दर्जनों की संख्या में एनडीए के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
