कटिहार मेरा युवा भारत, कटिहार के तत्वावधान में जिले के 100 युवक-युवतियों को युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण के लिए पटना रवाना किया गया. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को आपदा प्रबंधन में दक्ष बनाना है. प्रशिक्षण उपरांत ये प्रशिक्षित युवा किसी भी आपदा, आपात स्थिति एवं अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता (फर्स्ट रिस्पॉन्डर) के रूप में कार्य करते हुए प्रशासन व समाज को सहयोग प्रदान करेंगे. इससे जिले की आपदा से निपटने की क्षमता एवं प्रभावशीलता में वृद्धि होगी. यह पहल युवाओं को जिम्मेदार, प्रशिक्षित एवं सेवा-भाव से युक्त नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आपदा प्रबंधन तंत्र को सशक्त करने में सहायक सिद्ध होगी.
कटिहार के 100 युवा पटना में लेंगे युवा आपदा मित्र का प्रशिक्षण
कटिहार के 100 युवा पटना में लेंगे युवा आपदा मित्र का प्रशिक्षण
