उवि में प्रतियोगिता आयोजित की गयी, बीइओ ने किया पुरस्कृत

उवि में प्रतियोगिता आयोजित की गयी, बीइओ ने किया पुरस्कृत

बरारी प्रखंड के राज्य परियोजना निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना,पटना के पत्रांक 590 के निर्देश व जिला शिक्षा पदाधिकारी कटिहार के आदेशानुसार आगामी 22 से 24 मार्च तक प्रखंड व विद्यालय स्तर पर बिहार दिवस 2026 का आयोजन उत्सव के रूप मे व्यापक कार्यक्रम करना है. बीइओ राजकुमार सिंह ने शुभारंभ फीता काटकर किया. इस वर्ष बिहार दिवस का थीम उन्नत बिहार उज्जवल बिहार है. बीईओ राज कुमार सिंह ने बताया कि बिहार दिवस 2026 को उत्सव के रूप में मनाने को लेकर 14 मार्च शनिवार को जागेश्वर उच्च विद्यालय गुरुबाजार के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय गणित ओलंपियाड, क्वीज एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया. प्रतियोगिता में बरारी प्रखंडाधीन विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. गणित ओलंपियाड में रिमझिम कुमारी, क्वीज में मयंक परासर व चित्रकला में सोनम कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया. लेखापाल संतोष कुमार, अनीश कुमार, राकेश रजक, विश्वंभर मिश्रा, जिम्मी कुमारी, प्रधानाध्यापक भगत सिंह, छोटू कुमार, मनोज जायसवाल आदि उपस्थित रहे. बच्चों ने प्रतियोगिता में काफी खुश नजर आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >