नगर पंचायत बारसोई का 60.17 करोड़ का बजट पेश, 2.27 करोड़ का अनुमानित अधिशेष

नगर पंचायत बारसोई का 60.17 करोड़ का बजट पेश, 2.27 करोड़ का अनुमानित अधिशेष

-बैठक में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी, विकास योजनाओं पर जोर बारसोई नगर पंचायत बारसोई का वित्तीय वर्ष के लिए अनुमानित बजट प्रस्तुत किया. 60 करोड़ 17 लाख 90 हजार 960 रुपए की आय का प्रावधान रखा गया है. अनुमानित व्यय 57 करोड़ 95 लाख 55 हजार 100 रुपए निर्धारित किया है. इस प्रकार नगर पंचायत ने 2 करोड़ 27 लाख 35 हजार 860 रुपए का अधिशेष (लाभ) बजट प्रस्तुत किया है. बजट बैठक में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, मुख्य पार्षद विमला देवी के प्रतिनिधि रिंकू सिंह, उप मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह सहित सशक्त स्थायी समिति के सदस्य धर्मेंद्र सिंह, बेबी खातून एवं दीपक चंद्र दास उपस्थित रहे. नगर क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा की गई. जनप्रतिनिधियों ने नगरवासियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए योजनाबद्ध तरीके से राशि खर्च करने पर बल दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >