मुंशीलाल मंडल उच्च विद्यालय बस्तौल का 65वां स्थापना दिवस मनाया गया

मुंशीलाल मंडल उच्च विद्यालय बस्तौल का 65वां स्थापना दिवस मनाया गया

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के मुंशीलाल मंडल उच्च विद्यालय बस्तौल का 65वां स्थापना दिवस समारोह विधायक निशा सिंह की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया. छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. विधायक ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की कोई कमी नहीं है. शिक्षकों के अनुपात में बच्चों की संख्या काफी कम है. शिक्षक अपने कर्तव्यों का पालन सही ढंग से नहीं कर रहे है,जो चिंता का विषय है. ऐसे शिक्षक जो अपने कर्तव्यों का पालन सही ढंग से नहीं करेंगे तो निश्चित रूप से उन पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि अपने-अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजें. मंच का संचालन शिक्षक कन्हैया लाल शास्त्री के द्वारा किया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक परमानन्द मिश्रा सहित सभी शिक्षकों ने विधायक को बुके देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत,भजन नाटक संगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को ताली बजाने एवं आशीर्वाद देने के लिए विवश किया गया. जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष जयकांत मंडल के द्वारा स्थापना समारोह को संबोधित किया. इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र विश्वास, निर्मल मंडल, सुमन मंडल, लेखा पाल अखिलेश्वर झा सहित सैकड़ों छात्र छात्रा, अभिभावक, समाजसेवी, शिक्षक शिक्षिका एवं ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >