तीन सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

कटिहार नगर निगम के कर्मचारी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा और बकाया भुगतान जैसी तीन सूत्री मांगों को लेकर यह आंदोलन शुरू हुआ है. कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया है.

Katihar Municipal Strike: कटिहार. बिहार लोकल बॉडिज इम्प्लाईज फेडरेशन के आह्वान पर नगर निगम कटिहार कर्मचारी संघ ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन सामूहिक हड़ताल शुरू कर दी. हड़ताल की सूचना कर्मचारी संघ ने पूर्व में नगर आयुक्त को लिखित पत्र देकर दी थी. आंदोलन के तहत कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू किया.

तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन

कर्मचारी संघ के अनुसार हड़ताल का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान कराना है. प्रमुख मांगों में कर्मचारियों का नियमितीकरण एवं सेवा सुरक्षा, ठेका एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करना तथा एसीपी/एमएसीपी योजना का पूर्ण क्रियान्वयन और बकाया राशि का भुगतान शामिल है.

नगर निगम से निकाली गई विरोध रैली

हड़ताल शुरू होने से पहले बड़ी संख्या में कर्मचारी नगर निगम कार्यालय से रैली निकालकर शहीद चौक और बाटा चौक होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे. इसके बाद सभी कर्मचारी नगर निगम कार्यालय परिसर लौटकर धरना पर बैठ गए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की.

'मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन'

संघ के संरक्षक परवेज सलीम, कैलाश नारायण चौधरी और अंबिका पासवान ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और किसी भी सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया जायेगा.

कोरोना काल की सेवाओं का भी किया जिक्र

Katihar Municipal Strike: प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने लगातार शहर की सफाई और अन्य आवश्यक सेवाओं का निर्वहन किया, लेकिन उनके योगदान की अपेक्षित सराहना नहीं हुई. कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से लंबित मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >